भिंड:उमरी पुलिस ने हत्या के मामले मे फ़रार 15 हजार का इनामी और एक हजार का इनामी स्थानी वारंटी को पकड़ा

Views


कृष्ण कांत शर्मा
भिंड,मध्यप्रदेश
आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए एसपी मनीष खत्री और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन मे फ़रार, बदमाशों और वारंटियों की धरपकड़ जारी है। इसी कड़ी मे उमरी थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर हत्या के मामले मे फ़रार 15 हजार का इनामी गिरदावल पुत्र रामभरोषे उर्फ गुदरू यादव उम्र 75 साल निवासी नेतराम सिंह का पुरा बाराखुर्द थाना ऊमरी को दबोच लिया है।साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से एक कुल्हाडी भी बरामद की है। जिससे आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। आपको बता दे की 2017 मे नेताराम का पुरा थाना उमरी निवासी फरियादी पवन कुमार पुत्र विशेश्वर दयाल शर्मा ने थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी,मवेशी चराने के विवाद को लेकर आरोपियों ने पिता की हत्या कर दी है।इस मामले मे चार आरोपियों को पुलिस पूर्व मे पकड़ चुकी है।पकड़ा गया आरोपी घटना दिनांक से फ़रार चल रहा था।वही उमरी पुलिस ने एक हजार के इनामी स्थानी वारंटी जयराम सिंह पुत्र चेत सिंह राजावत 68 साल निवासी नारायण सिहं का पुरा नुन्हाटा थाना ऊमरी को पकड़ा है।

0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Ads 2