भिंड:विधानसभा चुनाव से पहले उमरी पुलिस ने 15 लाख की स्मैक के साथ दो आरोपियों को दबोचा,बेचने के लिए उत्तर प्रदेश से भिंड मे हुए थे दाखिल

Views


कृष्ण कांत शर्मा
भिंड,मध्यप्रदेश
चुनाव आचार सहिंता लगने के बाद भिंड पुलिस एक्शन मोड़ मे आ गई ।आगामी दिनों मे होने वाले विधानसभा चुनाव मे कानून और शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम मे प्रभारी पुलिस अधीक्षक् संजीव पाठक के निर्देशन मे चुनाव से पहले उमरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी करके पांडरी रोड से करीब 155 ग्राम स्मेक के साथ दो बाइक सवार आरोपियों को पकड़ा है। जब्त की स्मेक की बजारी कीमत करीब 15 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।आरोपी बाइक पे सवार होकर उत्तर प्रदेश की सीमा से स्मेक बेचने के लिए भिंड मे दाखिल हुए थे। आरोपियों ने कपड़े के थेले मे छुपाकर रखी हुई थी स्मेक। चुनाव से पहले अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पहली बड़ी कर्रवाई मानी जा है।पूर्व मे भी कई थानों मे आवेद मादक पदार्थों को लेकर मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।वही पुलिस की आरोपियों से पूछताछ जारी है। उक्त कार्रवाई मे थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा,उनकी टीम और सायवर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Ads 2