भिंड,मध्यप्रदेश
भिंड जिला शिक्षा विभाग मे अधिकारियों की मनमानी के चलते अतिथि शिक्षकों का मानदेय पिछले 16 महीनों से लटका हुआ है,जिसका खामियाजा अथिति शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला भिंड के बबेड़ी संकुल केंद्र से निकलकर सामने आया है,जहा संकुल प्राचार्य की लापरवाही के चलते दर्जनों अतिथि शिक्षक अपना मानदेय लेने के लिए 16 महीनों से शिक्षा विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगा रहे है,कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके है,इसके वाबजूद भी उनकी फरियाद सुनने के लिए कोई तैयार नही है। इसी बीच अपनी फरियाद को लेकर अतिथि शिक्षक कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बात रखने के लिए कलेक्टर से समय माँगा ,लेकिन चुनावी व्यस्तता के चलते वे फील्ड मे थे।यह बात सुनकर एक बार फिर इन लोगो को निरास होकर लोटना पड़ा। वही इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अतिथि शिक्षको ने अपना दुखड़ा रोते हुए बताया कि हम लोग पिछले 16 महीनों कर्मनिष्ठा के साथ शिक्षा विभाग को अपनी सेवाएं दे रहे है,लेकिन संकुल प्राचार्य द्वारा नाही हमारा भुगतान किया गया है और नाही हम लोगों के नाम पोर्टल पर दर्ज किए है।
Post a Comment