भिंड:17 साल से फ़रार पांच हजार का इनामी स्थानी वारंटी को उमरी पुलिस ने दबोचा

Views


कृष्ण कांत शर्मा 
भिंड,मध्यप्रदेश
पुलिस अधीक्षक महोदय असित यादव,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक और पुलिस अधीक्षक मुख्यालय संजय सिंह के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव को निर्विघ्न रूप में संपन्न कराने हेतु जिले में फरारी, इनामी आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही भिंड पुलिस द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में थाना उमरी पुलिस द्वारा 17 वर्ष से फरार ₹5000 की एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। आरोपी
माननीय न्यायालय जेएमएफसी भिंड के प्रकरण क्रमांक 380 / 2006 धारा 13 जुआ एक्ट में थाना देहात से फरार था स्थाई वारंटी ।
आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹5000 का ईनाम घोषित किया गया था।
वही आपको बता दे कि मुखबिर की सूचना पर थाना उमरी पुलिस द्वारा स्थाई वारंटी को दुर्गा कॉलोनी भिंड से किया गया गिरफ्तार ।

 आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उमरी निरीक्षक रविंद्र शर्मा प्रधान आरक्षक आशीष तिवारी, आरक्षक धर्मपाल सिंह परिहार, आरक्षक अमित बघेल की रही महत्वपूर्ण भूमिका

0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Ads 2