BHIND:अंतरराज्यीय चेकिंग नाका पांडरी पर चेकिंग के दौरान उमरी पुलिस ने लाखों रुपये किए जब्त

Views

कृष्ण कांत शर्मा
भिंड,मध्यप्रदेश

एसएसटी टीम तथा थाना उमरी द्वारा की गई कार्रवाई

आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 को निर्विघ्न तथा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक असित यादव,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिंड संजय सिंह के मार्गदर्शन में एसएसटी टीम और उमरी पुलिस ने एमपी यूपी बॉर्डर नाका पांडरी पर आदर्श आचार संहिता के पालन के दौरान 326950 लाख रुपये बरामद करने में सफलता प्राप्त की ।
भिंड पुलिस तथा प्रशासन द्वारा अन्य राज्यों से लगने वाली भिंड जिले की सीमा पर चेकिंग हेतु नाका व एसएसटी टीम लगाई गई है पांडरी पर लगी हुई एसएससी टीम तथा उमरी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान SST टीम प्रभारी मनोज राय तथा उमरी पुलिस द्वारा बॉर्डर नाकाबंदी पर संयुक्त चेकिंग लगाई गई चेकिंग के दौरान i 20 कार एमपी 38c 8837 में रखे 270000 रुपए तथा बोलेरो पिकअप एमपी 07 GA 82 21 में रखें 56950 मिले जिनके संबंध में कोई वेध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर उक्त रकम को एसएससी टीम द्वारा प्रथक प्रथक जप्त किया गया।
सराहनिय भूमिका
उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी उमरी निरीक्षक रविंद्र शर्मा उनि भान सिंह सिसोदिया sst प्रभारी मनोज सिंह ,थाना नयागांव एएसआई मनोज सिंह, आरक्षक अमित बघेल, संतोष जाट ,यशवंत पाल  की महत्वपूर्ण भूमिका रही

0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Ads 2