भिंड,मध्यप्रदेश
क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पावई पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश मे विधानसभा चुनाव की तारीख की घोसणा कर दी गई है। साथ ही आचार सहिंता प्रभावशील हो गई है।वही चुनाव मे शांति व्यवस्था बनाये रखने और नागरिकों को भय मुक्त रहने के लिए अटेर,सरपुरा पावई पुलिस ने सयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। तहसीलदार और अटेर थाना प्रभारी सुरपुरा थाना प्रभारी फूफ थाना प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान एसडीओपी ,तहसीलदार,पावई ,अटेर और सरपुरा थाना प्रभारियों ने लोगो से शांति बनाये रखने और आचार सहिंता का पालन करने की अपील की।
Post a Comment