कृष्ण कांत शर्मा
भिंड,मध्यप्रदेश
पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक और एसडीओपी हेडक्वार्टर संजय सिंह के निर्देशन में विधानसभा चुनाव 2023 को निर्विघ्न और शांतिपूर्ण कराने के उद्देश्य से उमरी पुलिस द्वारा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ नगर अकोड़ा ग्राम सेवाड़ा, कनावर, उमरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा निगरानी बदमाशों तथा लिस्टेड गुंडो को चेक किया साथ ही मतदान केदो को भी चेक किया गया।
उमरी पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च के दौरान ग्रामों में आदर्श आचार संहिता का पालन करने की मुनादी कराई गई लोगों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने की हिदायत दी तथा हर तरह की अवैधानिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई ।
Post a Comment