भिंड:उमरी पुलिस फेसबुक पर अवैध हथियार का फोटो अपलोड करने वाले आरोपी को हथियार सहित पकड़ा

Views

कृष्ण कांत शर्मा
भिंड,मध्यप्रदेश

शांति पूर्वक चुनाव कराने के लिए एसपी असित यादव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन मे अवैध हथियारों के खिलाफ ज़िलें भर मे अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए है। वही उमरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फेसबुक पर अवैध हथियार का फोटो अपलोड करने वाले आरोपी को अकोड़ा स्योंडा मोड़ तालाब के पास से हथियार सहित दबोच लिया है। आरोपी किसी बड़ी वारदात के फिराक मे था। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सतीश सिंह बघेल पुत्र भगवान सिंह बघेल उम्र 19 साल निवासी ग्राम सायडाडा थाना उमरी बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उक्त कार्रवाई मे थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Ads 2