BHIND:भाजपा कार्यकर्ताओं ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के शहीदों को किया नमन

Views

कृष्ण कांत शर्मा
भिंड,मध्यप्रदेश
भिंड : 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले की 15वीं बरसी के अवसर पर हमले में शहीद हुए जवानों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पण कर एवं मोमबत्ती जलाकर याद करते हुए नमन किया। 
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि मुंबई के हृदयविदारक 26/11 आतंकी हमले में शहीद हमारे वीर जवानों, पुलिसकर्मियों व नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। देश उन सुरक्षाकर्मियों के बलिदान को हमेशा याद रखेगा जिन्होंने कर्तव्य का पालन करते हुए अपनी जान दे दी। और आज हम सब देशवासी इस अवसर पर आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता के लिए संकल्पित हों।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित जैन,मंडल उपाध्यक्ष बच्चा सिंह, मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत सोनी, जिला सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य,जिला सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक,युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सौरभ जैन,राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन युवा प्रदेश अध्यक्ष शुभम पचौरी,राहुल गुर्जर,सर्वेश भारद्वाज,आदित्य तिवारी  आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Ads 2