कृष्ण कांत शर्मा
भिंड,मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सभी प्रत्याशी अपनें अपने चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं, वहीं ऐसे में भिंड जिले की अटेर विधानसभा से एक वीडियो सामने आया है जिसमें बसपा प्रत्याशी हरि शंकर फौजी ने जनसंपर्क के दौरान सूचना मिलने पर जनसंपर्क छोड़ सर्पदंश से घायल महिला की उपचार करने के बाद जान बचाई है। बसपा प्रत्याशी हरिशंकर फौजी सर्पदंश से घायल लोगों के इलाज का दावा करते हैं और एक बार फिर देखने में आया है कि बसपा के अटेर प्रत्याशी हरिशंकर फौजी ने दरियादिली दिखाते हुए सर्पदंश से घायल महिला की सूचना मिलने पर अपना चुनावी जनसंपर्क छोड़ उसका इलाज किया और महिला की जान बचाई है।
Post a Comment